बाबा मंदिर के 18 दानपात्रों से निकले ₹17.67 लाख, विदेशी मुद्रा भी हुई प्राप्त।
देवघर:– बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में स्थित 18 दानपात्रों को शुक्रवार को मंदिर प्रशासन की देखरेख एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खोला गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि दानपात्रों की गिनती के बाद कुल ₹17,67,086 की राशि प्राप्त हुई। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप 1,630 नेपाली रुपये, 21 अमेरिकी डॉलर और 17 रियाल भी मिले। दानपात्रों से निकाली गई राशि को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में सुरक्षित रखा गया।
#Deoghar #BabaBaidyanathDham #BabaMandir #DonationBox #ShravaniMela
Deoghar, Deoghar | Jul 24, 2026