महरौनी कोतवाली पुलिस के जिम्मेवारों ने जानकारी देते हुए बताया कि, ग्राम अंडेला में जुआ खेले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर लगभग दो दिन पूर्व वायरल हुआ था।उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए महरौनी कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही करते हुए चार जुआरी को लगभग 3980 रु की नगदी एवं 52 तास के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।