थरथरी: धरमपुर गांव में जिला स्वीप आइकॉन ने रविवार को मतदाता जागरूकता के लिए लगाया ग्रामीण चौपाल
प्रखंड के धरमपुर गांव में जिला स्वीप आइकन डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने मतदाता जागरूकता के लिए ग्रामीण चौपाल लगाया। इस दौरान मतदाताओं से कहा कि आने वाले एक जून को नालंदा में चुनाव होना है। आप लोग जात पाँत , लोभ लालच से दूर रहकर स्वच्छ छवि के नेता का चुनाव करें ताकि बाद में पाँच साल तक पछताना न पड़े। हर एक मतदाता का वोट क़ीमती है इसलिए एक भी वोट बेकार न जा पाए।