कैराना: मंडावर गांव में छह अगस्त को होगा प्रधान पद का उपचुनाव, कोतवाली प्रभारी ने निरीक्षण कर लिया जायजा
आगामी छह अगस्त को गांव मंडावर में प्रधान पद पर उपचुनाव होना है। इसी को लेकर रविवार शाम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना टीम के साथ गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने गांव में स्थित विद्यालय में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से पूर्व में हुए चुनावों के बारे में जानकारी की। साथ ही, व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।