बालाघाट: गायों की तस्करी: कार पोल से टकराई, तस्कर मौके से फरार
बालाघाट जिले के ग्रामीण थाना नवेगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुरसोड़ी में रविवार सुबह गाय तस्करी का मामला सामने आया, जब एक झाइलो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद तस्कर वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमपी 20 टी 8653 क्रमांक की झाइलो कार में दो गायों को भरकर खुरसोड़ी बस्ती से होते हुए गोंदिया रोड की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरा