सिद्धमुख: ददरेवा में अटल गौरव पथ निर्माण के लिए ₹02 करोड़ की स्वीकृति, प्रशासक सरपंच मोहम्मद जाहिद के प्रयासों ने रंग लाए
जाहरवीर गोगाजी की जन्मस्थली ददरेवा में दो करोड़ की लागत से बनने वाले अटल गौरव पथ की स्वीकृति जारी कर दी गई है। सरपंच मोहम्मद जाहिद अली कुरेशी और भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरिसिंह प्रजापत ने बताया गांव ददरेवा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की अभिशंसा पर दो किलोमीटर का अटल प्रगति पथ को मंजूरी मिली है। ग्रामीणों ने सीएम व राजेंद्र राठौड़ का आभार जताया है।