थाना हैदरगढ़ पुलिस ने सोमवार करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा चोरी के मामले से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त लाली उर्फ लालजीत उर्फ रामसुमिरन पुत्र त्रिभुवन निवासी ग्राम सुहागमती का पुरवा मजरे ऐमापुर थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को लाही बार्डर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 3120 रूपये, तमाचा बरामद किया गया।