कोंच: कोराप पंचायत: शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग, 10 कट्ठा फसल जलकर राख
Konch, Gaya | Apr 19, 2026 आंती थाना क्षेत्र के अदोपुर गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे आग लगने से वार्ड सदस्य पिंटू यादव के गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। इस घटना में लगभग 10 कट्ठा जमीन में लगी फसल पूरी तरह राख हो गई। पीड़ित पिंटू यादव (पिता– कमलेश यादव) ने बताया कि बांस बल्ले के सहारे ले जाया गया एलटी लाइन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण निकली चिंगारी खेत में गिर गई, जिससे आग लग गई।