राजगढ़: किसान जागृति रथ यात्रा राजगढ़ में सातवें दिन: 'सिंधु-झेलम का पानी चूरू को दो' की मांग, जैविक खेती व पेड़ लगाने का आह्वान
Rajgarh, Churu | May 23, 2026 भारतीय किसान संघ चूरू के नेतृत्व में 2 दिसंबर 2025 को कानूता, सुजानगढ़ से शुरू हुई किसान जागृति रथ यात्रा सातवें दिन राजगढ़ तहसील में गांव गुलपुरा से शुरू होकर ढाढ़ाल शेरा, ढढाल चैना, ढंढाल लेखु ल, किशनपुरा, लम्बोर बड़ी, बेरासर छोटा, हरपालू कुबड़ी, हरपालू ताल, कालरी होते हुए कांधरान में रात्रि विश्राम के साथ संपन्न हुई।जिलाध्यक्ष मुकेश रामपुरा ने जानकारी दी।