विदिशा नगर: कोतवाली थाना टीआई ने बताया, मंडी में गल्ला व्यापारियों से अड़ीबाजी करने वाला आरोपी राहुल गिरफ्तार, मंडी में निकाला जुलूस
सोमवार शाम कोतवाली पुलिस द्वारा बरईपुरा कृषि उपज मंडी से आरोपी राहुल अहिरवार को गिरफ्तार किया, उसका मंडी में ही व्यापारियों से सामने जुलूस निकाला गया। मंगलवार दोपहर 1:00 बजे कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि पिछले दिनों आरोपी राहुल अहिरवार के खिलाफ एक व्यापारी द्वारा अडीबाजी की शिकायत की गई थी। आरोपी की तलाश की जा रही थी। सोमवार को उसे गिरफ्तार किया गया