कांके: कांके रोड स्थित सीएम आवास में महागठबंधन की हुई बैठक, डॉ सरफराज अहमद को चुना गया राज्यसभा उम्मीदवार
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2024 जेएमएम के वरिष्ठ नेता और गांडेय से पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद महागठबंधन के साझा उम्मीदवार होंगे. बीते देर शाम मुख्यमंत्री आवास में सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में हुई महागठबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया। बता दें कि डॉ सरफराज अहमद आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. जिसमें गठबंधन दल के सभी विधायक शामिल होंगे।