कांके: रांची के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान
Kanke, Ranchi | Mar 11, 2024 रांची ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दिया है। इसी के तहत बीते देर रात तक रांची के विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की ओर से ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 170 वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गयी। जिसमें एक ड्राइवर को अत्यधिक शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया।