धमतरी: धमतरी में 31 साल की युवती ने जहर खाकर दी जान
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस वार्ड निवासी प्राची यादव गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात घर में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे इलाज के लिए तत्काल धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वही पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया है।