महोबा: पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र की पहल, दो दंपत्तियों के बीच हुआ समझौता, टूटते परिवार हुए एक
Mahoba, Mahoba | Jun 14, 2026 परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित काउंसिलिंग सत्र में 13 दंपत्तियों के पारिवारिक विवादों की सुनवाई की गई। प्रभारी महिला थाना निकिता शुक्ला एवं परामर्श समिति के सदस्यों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। काउंसिलिंग के बाद दो दंपत्तियों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने की सहमति जताई। शेष मामलों की सुनवाई अगली तिथि पर की जाएगी।