पिछोर: शिवपुरी:कल ₹2500 करोड़ की डिफेंस फैक्ट्री की सौगात, पिछोर विधायक ने कार्यकर्ताओं से की बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील
आज शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि शिवपुरी जिले के लिए कल एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर आने वाला है। जिले को लगभग ₹2500 करोड़ की रक्षा उपकरण निर्माण डिफेंस फैक्ट्री की सौगात मिलने जा रही है। यह परियोजना मुख्यमंत्री और,केंद्रीय मंत्री और अडानी समूह के सहयोग से स्थापित की जा रही है