आमला: मालेगांव के सरकारी स्कूल में दो माह से हैंडपंप खराब, बच्चों को पीने का पानी नहीं मिल रहा, विभाग चुप
आमला तहसील में 24 जनवरी कों 1 बजे करीब आमला के ग्राम पंचायत मालेगाव के शासकीय प्राथमिक स्कूल परिसर में लगा हैडपम्प दो माह से बंद पड़ा है. स्कूली बच्चों कों पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है. जिससे उनको समस्या बढ़ गई है।पालको ने संबंधित विभाग के अधिकारी कों सूचना दी है. इस संबंध में आमला एसडीएम ने पीएचई विभाग ज्योति सरयाम कों तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए है।