बहोरीबंद: बहोरीबंद में लाखों की लागत से बने स्वच्छता परिसर बदहाल, गंदगी और बदबू से जूझ रहे ग्रामीण
कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसर आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। स्वच्छता को बढ़ावा देने और खुले में शौच की प्रवृत्ति को समाप्त करने के उद्देश्य से बनाए गए ये परिसर अब गंदगी, सड़न और बदबू का केंद्र बन चुके हैं।