बीकानेर: लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास सोमवार दोपहर एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी पुलिस तथा समाजसेवी संस्थाओं की टीम मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। मृतक की