बदायूं: विशाल मेगा मार्ट के पास एक व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
Budaun, Budaun | Jul 7, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के विशाल मेगा मार्ट माल के पास एक व्यक्ति का शव मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। तो पुलिस ने उस व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके जब में एक आधार कार्ड मिला जिस पर अश्वनी पुत्र सुरेश चंद लिखा था।