रामपुर: जोलपुर गांव के पास आवारा कुत्ते के कारण बाइक सवार दंपति बाइक से गिरकर घायल, दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया
Rampur, Rampur | Oct 26, 2024 जोलपुर गांव के पास एक बाइक सवार दंपति आवारा कुत्ते की वजह से बाइक से नीचे गिर कर घायल हो गए। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घटना शनिवार शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल दंपति को जिला अस्पताल भेजा है जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में दोनों को डॉक्टर ने भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया है घायल दंपति के गंभीर चोट लगी है।