"सरकार अपने वादों और घोषणाओं को पूरा करने में विफल हो रही है" — विरनामा जनसभा में बोले भाकपा माले नेता फूलबाबू सिंह
उजियारपुर, समस्तीपुर: विरनामा पंचायत में आयोजित भाकपा माले की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता फूलबाबू सिंह ने केंद्र और बिहार सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए वादे और घोषणाएं आज भी धरातल पर दिखाई नहीं दे रही हैं, जिससे आम जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नल-जल योजना बदहाल है, राशन वितरण में अनियमितता हो रही है, ग्रामीण सड़कें जर्जर हैं, जलजमाव और बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, जबकि गरीबों के राशन कार्ड लगातार काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पा रहा है।
फूलबाबू सिंह ने यह भी कहा कि जनसमस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वालों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जबकि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने जनता से अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
#StreamBihar #Samastipur #Ujiarpur #Virnama #BKPAMale #PhoolBabuSingh #JanSabha #BiharPolitics #NalJalYojana #RationCard #HoldingTax #BiharNews #PoliticalNews #BreakingNews #StreamBiharNews