करौली: सरपंच का पुरा के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत, 3 जने हुए घायल
करौली-सरमथुरा सडक मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। मंगलवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक आमन का पुरा भोडेर निवासी मुकेश माली अपने बच्चों के स्कूल की ओर जा रहा था।दूसरी बाइक पर जटपुरा थाना बसेड़ी निवासी अमर सिंह और उसकी पत्नी ममता और पुत्र प्रवेश जाटव करौली जिला अस्पताल आए थे।