करौली: अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ ने जांचों के निजीकरण के विरोध में उप जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
करौली अखिल राजस्थान लेबोरेट्री टेक्नीशियन कर्मचारी संघ ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे उप जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ ने प्रदेश में जांचों के निजीकरण (हब एंड स्पोक मॉडल) के निर्णय को निरस्त करने की मांग की है।ज्ञापन में बताया कि प्रदेशभर के सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त भवन और उच्च गुणवत्ता की मशीनें मौजूद हैं।