गिरिडीह: जमुआ में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया
जमुआ के चंपादहा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को 10 बजे मृतका के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतका की शादी करीब आठ माह पूर्व चंपादहा निवासी रिजवान अंसारी से हुई थी। फ़िज़ा का मायका हीरोडीह थाना क्षेत्र के नवाआहार गांव में बताया गया है।