गोरखपुर: मोहद्दीपुर चौराहे पर यातायात विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान 187 वाहनों का किया चालान
यातायात निरीक्षक व उनकी यातायात टीम द्वारा मोहद्दीपुर चौराहे पर चेकिंग की गई, जिसमें वाहनों पर कला शीशा फिल्म व हूटर लगे हुए वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 24 वाहनों का काला शीशा फिल्म व एक वाहन के हूटर को उतरवाया गया।कुल 187 वाहनों को यातायात नियम का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर चालान की कार्रवाई की गई।