अंबाह: नयापुरा भूमिया बाबा मंदिर से घंटे चोरी करने वाला नाबालिग पकड़ा गया!
Ambah, Morena | May 31, 2026 मंदिर के घंटे चोरी, नाबालिग पुलिस के हत्थे चढ़ा अंबाह के ग्राम नयापुरा खिरेटा स्थित भूमिया बाबा मंदिर से चोरी किए गए घंटे बेचने पहुंचे एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया। दुकानदार को संदेह होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में नाबालिग ने एक साथी के साथ चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने घंटे बरामद कर जांच शुरू कर दी है।