शिवपुरी नगर: साली की शादी में जा रहे पति-पत्नी, आसपुर के पास नीलगाय से टक्कर, शिवपुरी रेफर
शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बामौर डामरौन के पति-पत्नी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार,मलखान कुशवाह पुत्र नाथूराम कुशवाह अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी साली की शादी में शामिल होने खोड़ के पास स्थित एक गांव जा रहे थे।मलखान ने बताया कि जब वे आसपुर के पास पहुँचे तभी हादसा हो गया