शिवपुरी नगर: नरवर अस्पताल के पास क्रॉसिंग पर दो बाइकों की हुई भिड़ंत, हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोग घायल
प्रेमी परिहार निवासी बरौआ थाना सीहोर ने बताया कि उसका बड़ा भाई शेरा और उनका मित्र छोटू मगरौनी से नरवर जा रहे थे तभी नरवर अस्पताल के पास क्रॉसिंग पर उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई।इस हादसे में शेरा और छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।