कपासन: दोवनी में सर्पदंश से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
दोवनी में सर्पदंश से अधेड़ की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा । गुरुवार शाम 4 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कपासन थानाक्षेत्र के गांव दोवनी में बाड़े में सो रहे अधेड़ की सर्प दंश से मौत हो गई। मृतक के पुत्र मेघराज ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार सुबह परिजन जब बाड़े में पहुंचे तो उसके पिता अचेत अवस्था में मिले ।