गुलाबगंज: गुलाबगंज में रात को दिखी अनोखी खगोलीय घटना, चंद्रमा के चारों ओर दिखा चक्र, वीडियो वायरल
गुलाबगंज में सोमवार रात 9 बजे लोग खुले आसमान की ओर निहारते नजर आए। मौसम साफ होने पर चंद्रमा के चारो तरफ एक अनोखी आकर्षक रिंग दिखाई दी ऐसा प्रतीत हो रहा था कि चंद्रमा के चारो तरफ किसी में उसे घेर रखा है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह लूनर हेलो की खगोलीय घटना है जो अपने आप में अनोखी और आकर्षक दिखाई देती है। गुलाबगंज में लोगो ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया।