पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नामजद 15 आरोपी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों को लेकर पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने सोमवार दोपहर 2:30 बजे अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में पत्रकारों को जानकारी दी।