शाहजहांपुर: निगोही थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आज हुआ पीएम
दरअसल थाना निगोही क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि निगोही थाना क्षेत्र के जठियुरिया गांव के रहने वाले अमन की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमन अपने साथियों को छोड़कर घर वापस जा रहा था। तभी पतराजपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अमन की मौके पर ही मौत हो गई।