चांदपुर: चांदपुर के जलीलपुर में झोपड़ी नुमा मकान में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
बिजनौर में रविवार को दोपहर करीब 1:00 बजे चांदपुर के जलीलपुर गांव में अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी नुमा मकान में आग लग गई गांव निवासी चंद्रपाल के मकान में आग लगने के बाद एक दुधारू भैंस की मौत हो गई जबकि दो भैंस झुलस गई साथ ही घर में रखा अनाज चारा कपड़े सोने चांदी के आभूषण रजाई गद्दे सहित लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।