कामां: कामां में तेज रफ्तार गाड़ी ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया
कामां कस्बे के कोसी चौराहे पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे एक तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर चालक को पकड़ लिया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल बुजुर्ग को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।