पथरिया: नरसिंहगढ़: सुनार नदी में ट्रैक्टर गिरने से चालक की मौत, नशे में होने की आशंका
पथरिया तहसील के नरसिंहगढ़ स्थित सुनार नदी में ट्रैक्टर गिरने से चालक संतोष पटेल (निवासी हिनौता, थाना बटियागढ़) की मौत हो गई। बुधवार दोपहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई की। ग्रामीणों के अनुसार संतोष नशे की हालत में ट्रैक्टर चला रहा था, जो नदी के गहरे गड्ढे में गिर गया। उछलकर पत्थर पर गिरने से सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई।