जांजगीर: जिले में शराब पीकर वाहन चलाने पर युवक को मिली अनोखी सजा, यातायात पुलिस के साथ जागरुकता फैलाते हुए नजर आया
जांजगीर-चांपा जिले में शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में दोषी पाए गए एक युवक को न्यायालय द्वारा दी गई अनोखी सजा अब समाज के लिए सीख बनती नजर आ रही है। न्यायालय के आदेश के पालन में उक्त युवक यातायात पुलिस के साथ सड़क पर उतरकर आम लोगों को नशे में वाहन न चलाने का संदेश दे रहा है। पुटपुरा तिराहा सहित जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर युवक को यातायात पुलिस के साथ।