सुवासरा: टोकड़ा गांव में किसान के खेत से भैंस और बछड़ा हुआ चोरी, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
सुवासरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टोकडा गांव कुशाल नामक किसान के खेत पर हमेशा की तरह भैंस और 6-7 माह के बछड़े को बांध रखा था। मंगलवार की शाम 5:30 के करीब जाकर देखा तो भैंस और बछड़ा दोनों ही गायब थे। किसान द्वारा भैंस और बछड़े को तलाशा गया। काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिलने पर सुवासरा थाने में जाकर किसान द्वारा भैंस और बछड़े को लेकर आवेदन दिया गया।