ऊना: भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिओम भनोट के निधन पर ऊना विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जताया शोक
हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व ऊना सदर विस क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिओम भनोट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हरिओम भनोट एक जुझारु नेता रहे हैं। दो दशक से अधिक समय तक उन्होंने पार्टी में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।