केतार: केतार में वज्रपात का कहर: बारिश के दौरान दो बैल समेत छह मवेशियों की मौत, किसान को भारी नुकसान
Ketar, Garhwa | Jun 30, 2026 केतार प्रखंड के बतो गांव के नौकाडीह टोला में सोमवार को बारिश के दौरान हुए वज्रपात से एक किसान के छह मवेशियों की मौत हो गई। मृत मवेशियों में दो बैल, दो गाय, एक बछड़ा और एक बछड़ी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, किसान गरीबा राम ने अपने मवेशियों को गांव के समीप चरने के लिए छोड़ा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। बिजली गिरने से स