अंबिकापुर: अंबिकापुर के रिंग रोड पर खड़ी ट्रक पर आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 1 जुलाई 2026 दिन बुधवार को शाम 4:00 बजे अंबिकापुर के रिंग रोड स्थित खड़ी एक ट्रक पर आकाशीय बिजली गिरने से उसमें आग लग गई। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया