राजगीर: राजगीर पुलिस अकादमी में 2023 बैच के 1218 सब इंस्पेक्टर का दीक्षांत समारोह, सीएम नीतीश कुमार ने ली सलामी
Rajgir, Nalanda | Dec 13, 2025 राजगीर पुलिस अकादमी में शनिवार कि सुबह 10:00 बजे के करीब 2023 बैच के 1218 सब इंस्पेक्टर का दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,गृह मंत्री सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और विजय कुमार चौधरी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री को सलामी दी गई और भव्य परेड का आयोजन किया गया।