मरवाही: मरवाही नगर पंचायत में उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना को लेकर चक्काजाम और प्रदर्शन
उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना को लेकर मरवाही नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार सुबह 11 बजे से ही स्थानीय लोगों ने चक्काजाम, महाबंद और धरना शुरू कर दिया। सुबह से ही मरवाही में सड़कों पर उतरे, प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, व्यापारियों ने भी अपना पूरा समर्थन देते हुए दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखे।