करौं: करौं थाना क्षेत्र के डूमरतर गांव निवासी नारायण दास के निधन पर मंत्री प्रतिनिधि ने शोक जताया
Karon, Deoghar | May 13, 2026 करौं थाना क्षेत्र में पिछले दिनों डूमरतर गांव निवासी नारायण दास का दुर्घटना के कारण निधन हो गया था। आज बुधवार दोपहर 3 बजे मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन ने उनके परिवार से मिलकर दुख की इस घड़ी में शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य ललन सिंह, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अशरफ उर्फ राजू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।