मैनपुरी: खरगजीत नगर में नकाबपोश बदमाशों ने घर में की फायरिंग, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई
मोहल्ला लक्ष्मीपुरम खरगजीत नगर निवासी आरती चौहान ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की उसके पति अशोक चौहान की हत्या नीरज यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी थी। जिसमें गवाही चल रही है। वहीं मामले में धमकाने की नियत से अज्ञात नकाब पोस को भेज कर घर में फायरिंग करवाई। जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।