मैनपुरी: जनपद में हो रहे एक्सीडेंट पर रोक लगाने के लिए सीओ यातायात ने सभी थाना पुलिस कर्मियों के साथ की बैठक
मैनपुरी जनपद में लगातार हो रहे एक्सीडेंट पर रोक लगाई जाने को लेकर को यातायात दीपशिखा ने यातायात प्रभारी और थाना पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस लाइन के सभागार में बैठक की है। वहीं बैठक में उन्होंने एक्सीडेंट वाले सभी इलाकों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के लिए सभी पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। जिससे लोगों के एक्सीडेंट के दौरान मौत ना हो सके।