बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के नैनीताल रोड पर दबंगों ने ई रिक्शा चालक को जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र नैनीताल रोड पर दो दबंगों ने एक ई रिक्शा चालक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।वीडियो वायरल होने के बाद एक्स के माध्यम से पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की गई है ।तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।