बरेली: रामपुर के अधेड़ की शीशगढ़ में ट्रक से टक्कर, मौत
रामपुर के अधेड़ की शीशगढ़ में ट्रक से टक्कर में मौत हो गई। मृतक अफसर खान के रिश्तेदार ने बताया कि शीशगढ़ के में रिश्तेदारी से वे वापस अपने बेटे साथ आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।