पथरिया: पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नदारद मिले 4 कर्मचारियों का कलेक्टर ने किया 3-3 दिन वेतन कटौती का आदेश जारी
पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण में चार कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिलने पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र भी बंद मिला और कई अनियमितताएं सामने आईं। मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने चारों कर्मचारियों के तीन-तीन दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए।