'छुट्टे नहीं हैं? बस से उतर जाइए', bmtc कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही बस से उतरने को कहा
कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराठी सुरेश ने बेंगलुरु में bmtc बस का सरप्राइज इंस्पेक्शन किया. इस दौरान वो फेस मास्क पहनकर आम पैसेंजर की तरह बस में चढ़े. उन्होंने दो टिकट के लिए 100 रुपये का नोट दिया, लेकिन कंडक्टर ने कहा कि उसके पास छुट्टे पैसे नहीं हैं. इसके बाद उसने मंत्री से बस से उतरने के लिए कह दिया, क्योंकि वो उन्हें पहचान नहीं पाया. मंत्री ने बिना अपनी पहचान बताए बस से उतरना सही समझा. बाद में उन्होंने बताया कि उनका मकसद आम लोगों की तरह सफर करके पब्लिक ट्रांसपोर्ट की असली स्थिति को समझना था.
#karnataka #BMTC
Bihar, India | Jul 13, 2026