सहारनपुर: मोदी-योगी दौरे से पहले एक्सप्रेसवे बंद, नागल में खेत न पहुंच पाने पर किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया, वीडियो वायरल
नागल क्षेत्र में प्रस्तावित वीआईपी दौरे की तैयारियां एक किसान पर भारी पड़ गईं। पीएम और सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर की गई सख्त बैरिकेडिंग ने किसान का रास्ता ही बंद कर दिया। कपासी गांव निवासी किसान रजत चौधरी की लाखनौर के पास स्थित फसल कटाई के लिए तैयार थी। खेत पर ना पहुंच पाने से आक्रोशित किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया।